Saturday, May 2, 2026
25.1 C
Bhopal

शराब दुकान हटाने के लिए बांधी आंखों पर काली पट्टी

भोपाल के सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर नारेबाजी की। उन्होंने आंखों पर काली पट्‌टी बांध रखी थी। लगातार 8 जनसुनवाई में आने के बावजूद दुकान की शिफ्टिंग नहीं होने पर उन्होंने विरोध का यह तरीका अपनाया।

रहवासियों ने गेट पर खड़े होकर नारेबाजी की। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर वे पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस मंगलवार को आठवीं बार जनसुनवाई में कलेक्टोरेट पहुंचे। पिछले 22 दिन से प्रदर्शन भी कर रहे। बावजूद दुकान को नहीं हटाया जा सका है। इसलिए मंगलवार को आंखों पर काली पट्‌टी बांधकर जनसुनवाई में पहुंचे।

रहवासी जीतू मरोठिया ने बताया, दुकान हटाने की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले सद्बुद्धि के लिए हवन भी कर चुके हैं। बावजूद अब तक दुकान को हटाने की पहल नहीं की गई। डॉ. अंबेडकर जयंती पर लोगों को शरबत भी पिलाया था।

बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती कॉलोनी के लोग पहले भी जनसुनवाई में पहुंचकर शराब दुकान को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं। कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अफसरों के पास पहुंची थी। महिलाओं ने जल्द दुकान शिफ्ट नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी।

उनका कहना है कि कई बार शराबी गंदी हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। रहवासी विशाल कुरील, छोटू प्रजापति, शुभ जनता ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बावजूद अब तक शराब की दुकान नहीं हटाई गई है। इसलिए अब उग्र प्रदर्शन करेंगे।

Hot this week

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

Topics

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img