Sunday, September 13, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के भेल में ऑयल की टंकियों में ब्लास्ट

भोपाल में भेल (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) के गेट नंबर 9 के पास कैंपस के अंदर वेस्ट मटेरियल में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि अंदर ऑयल की टंकियों में ब्लास्ट हुआ है। हजारों पेड़-पौधे आग की चपेट में आ गए। 8 फायर ब्रिगेड और 4 टैंकर भी मौके पर हैं।

कैंपस से उठ रहा धुआं 15 किमी दूर से दिखाई दे रहा है। आग की लपटें 20 फीट तक ऊंची उठ रही हैं। अभी तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी से भेल के अफसर इनकार कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में लगी है। सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की टीम को भी तैनात किया गया है।

कलेक्टर-एसडीएम मौके पर मौजूद फिलहाल किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। जिस जगह आग लगी है, वह गेट नंबर 9 से करीब 200 मीटर दूर है। हालांकि फैक्ट्री उससे काफी दूर है, लेकिन अंदर भी हड़कंप की स्थिति है। आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव समेत कई अफसर पहुंच गए हैं। मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर मौजूद हैं।

मंडीदीप से भी बुलाई गई फायर ब्रिगेड कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने बताया, गेट नंबर 1 और 9 की तरफ से आग बुझाई जा रही है। भेल की चार फायर ब्रिगेड और नगर निगम की चार फायर ब्रिगेड लगातार आग बुझा रही हैं। इसके साथ ही चार टैंकर भी पहुंच गए हैं। मंडीदीप से भी फायर ब्रिगेड आ रही है। 1 से 2 घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया जाएगा।

देखिए तस्वीरें…

Hot this week

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...

इंदौर में बड़ा हादसा टला: गांधी नगर में आईडीए मल्टी की जमीन धंसी, मची अफरा-तफरी

​इंदौर गांधी नगर इलाके के आईडीए मल्टी में शनिवार रात...

भोपाल में सड़क हादसे में डीएसपी शिवकुमार श्रीवास्तव का निधन

​भोपाल में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

Topics

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img