Sunday, November 8, 2026
18.7 C
Bhopal

भोपाल में 6 साल की मासूम 18 दिन से लापता

भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर बने ब्रिज के नीचे से 6 साल की मासूम रहस्यमय तरीके में लापता हो गई। 18 दिन तक जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कोहेफिजा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। बच्ची परिवार के साथ पुल के नीचे रहती है। बच्ची की मां ने देवर पर बेटी को अगवा करने की शंका जाहिर की है।

थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि लापता बच्ची बंजारा समाज से है। उसके मां-पिता पुल के नीचे रहते हैं। पति लकवाग्रस्त है और चलने-फिरने में असमर्थ है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसका देवर अपने दोस्तों के साथ आया था। वह मिलकर गया उसके बाद से बेटी गायब है।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को लापता बच्ची के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। महिला ने जिस देवर पर आशंका जताई है, पुलिस उसे तलाश कर रही है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img