Saturday, September 12, 2026
28.1 C
Bhopal

घर में मिला निर्वस्त्र शव, कमरे में छिपा था जेठ:रायसेन में महिला के पति का आरोप- बड़े भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या की

रायसेन में 19 साल की नवविवाहिता का शव उसके घर में मिला। उसके गले में रस्सी के निशान थे और शरीर पर कपड़े नहीं थे। जेठ पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला वनगंवा क्षेत्र का है। महिला के पति ने बताया कि मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर मेरे बड़े भाई ने मुझ पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। मैं खेत की तरफ भागा और पुलिस को सूचना दी। जब मैं पुलिस के साथ लौटा तो घर का गेट बंद था। खिड़की से अंदर जाकर देखा तो पत्नी बेसुध पड़ी थी और बड़ा भाई कमरे में छिपा था।

जमीन को लेकर बड़ा भाई करता था विवाद महिला के पति ने बताया कि घर में बड़े भाई (35) के अलावा और कोई नहीं है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ा भाई तीन एकड़ जमीन को लेकर लगातार विवाद करता था। उसकी पत्नी 10 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। वह नशे का आदी है। शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करता था।

महिला के भाई ने भी लगाए जेठ पर आरोप महिला के भाई ने उसके जेठ पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बहन के गले पर रस्सी और नाखून के निशान थे। पति ने भी हत्या की आशंका जताई है। भाई ने बताया कि जनवरी में बहन ने वनगवां में लव मैरिज की थी। इसके बाद घर वाले भी राजी हो गए थे और उसकी मंदिर में शादी कराई थी।

टीआई बोले- संदिग्ध हालत में मिली थी महिला टीआई संदीप चौरसिया का कहना है कि महिला का शव घर में संदिग्ध हालत में मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को महिला का पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

मोबाइल सुधरवाते ही खाते से उड़े 1.22 लाख

​शाजापुर: जेल रोड पर मोबाइल ठीक करवाना एक इलेक्ट्रॉनिक...

Topics

मोबाइल सुधरवाते ही खाते से उड़े 1.22 लाख

​शाजापुर: जेल रोड पर मोबाइल ठीक करवाना एक इलेक्ट्रॉनिक...

भोपाल में ट्रैफिक एसीपी के घर चोरों का धावा, 6 लाख कैश और जेवर चोरी

​कोलार थाना क्षेत्र के डीके-2 इलाके में ट्रैफिक एसीपी...

ISBT पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा और फायर सेफ्टी जांच में 1 बस ज़ब्त, 15 हज़ार जुर्माना

​भोपाल परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img