Sunday, September 13, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में बीजेपी नेत्री की दुकानों में आग

भोपाल के बागसेवनिया नई बस्ती में किराना और मोबाइल शॉप में आग लग गई। हादसा बीती रात 1:30 बजे हुआ है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दोनों दुकानें बीजेपी नेत्री शोभा पांडे की हैं। इन दुकानों का संचालन उनका बेटा करता है। शोभा का आरोप है कि रहवासी और पुलिस जवान काफी देर तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।

मोहल्ले के लोगों ने पाइप से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। जब तक फायर ब्रिगेड आई, दुकानें जलकर खाक हो चुकी थीं। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया था। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।

शोभा पांडे के मुताबिक नई बस्ती में किराना दुकान और मोबाइल-फोटो कॉपी की दुकान का संचालन करती हैं। रात को करीब 1:30 बजे मोहल्ले वालों ने आग लगने की सूचना दी। जब दुकान पर पहुंचे तो तेज लपटें उठ रही थीं। आस पास के लोग बाल्टी में पानी भरकर और नल से पानी डालकर आग को बुझाने के प्रयासों में जुट गए। लेकिन आग बढ़ चुकी थी, काबू में नहीं आई।

इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई, जवानों ने रहवासियों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद मौके पर आई, तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया था। बचा हुआ सामान आग बुझाने के लिए जो पानी डाला गया उससे खराब हो गया।

चार फ्रीजर, टीवी, कैमरे और किराना सामान जला

आग की चपेट में आने से किराना दुकान में रखे चार डी फ्रीजर सहित उनमें रखा सामान, किराना सामान जलकर खाक हो गया। जबकि पड़ोस की दुकान में रखी एलईडी टीवी, मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, फोटो कॉपी मशीन जल गई। शोभा के मुताबिक आग से करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Hot this week

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...

इंदौर में बड़ा हादसा टला: गांधी नगर में आईडीए मल्टी की जमीन धंसी, मची अफरा-तफरी

​इंदौर गांधी नगर इलाके के आईडीए मल्टी में शनिवार रात...

भोपाल में सड़क हादसे में डीएसपी शिवकुमार श्रीवास्तव का निधन

​भोपाल में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

Topics

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img