Sunday, September 13, 2026
24.1 C
Bhopal

निर्वाचन शाखा प्रभारी के घर चोरी का प्रयास

बैरसिया तहसील में रहने वाले निर्वाचन शाखा के प्रभारी मनोज शर्मा के घर चोरी का प्रयास हुआ। आंगन में खड़ी बाइक को चार बदमाशों ने चोरी करने की कोशिश की। फरियादी के ललकारने पर आरोपी भाग निकले।

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पहली बार रात करीब 9:30 बजे और फिर 10:30 बजे, चोरों ने उनके घर के बाहर खड़ी दो बाइक चुराने की कोशिश की।

हलचल और आहट सुनते ही मनोज शर्मा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और बाहर निकलकर चोरों को ललकारा। तब आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।

इस बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं, CCTV फुटेज में चोरों के चेहरे कैद हुए हैं। आरोपियों की बाइक को फरियादी ने पुलिस के हवाले कर दिया है।

Hot this week

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...

इंदौर में बड़ा हादसा टला: गांधी नगर में आईडीए मल्टी की जमीन धंसी, मची अफरा-तफरी

​इंदौर गांधी नगर इलाके के आईडीए मल्टी में शनिवार रात...

भोपाल में सड़क हादसे में डीएसपी शिवकुमार श्रीवास्तव का निधन

​भोपाल में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

Topics

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img