Monday, September 14, 2026
24.1 C
Bhopal

जयपुर ब्लास्ट के आरोपी को लेकर NIA जयपुर रवाना

जयपुर बम ब्लास्ट मामले के आरोपी फिरोज को गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जयपुर ले गई। फिरोज पिछले 20 दिनों से भोपाल सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद था।

जयपुर में 13 मई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल अलसुफा संगठन के खजांची फिरोज उर्फ सब्जी को रतलाम पुलिस ने 3 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। एनआईए मार्च 2022 से उसकी तलाश में थी। उस पर 5 लाख का इनाम रखा था।

फिरोज रतलाम में रहने वाली बहन रेहाना के घर ईद मनाने आया था। रेहाना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के भाई मसरूफ खान की पत्नी है। वह जिस मकान में रहती हैं, उसी मकान के आगे वाले हिस्से में भाजपा नेता मंसूर भी रहते हैं। फिरोज ने इसी क्षेत्र में बुर्का पहनकर छिपने के लिए कई बार घर बदले। आरोपी को छिपाने में फिरोज के बेटे व भतीजे की भूमिका के बारे में पुलिस जानकारी निकाल रही है।

कैसे खुला राज? 30 मार्च 2022 को राजस्थान के निंबाहेड़ा में पुलिस ने एक संदिग्ध कार रोकी। तलाशी में विस्फोटक, टाइमर, सेल मिले। कार में बैठे रतलाम निवासी जुबेर पठान, सैफुल्लाह खान और अल्तमश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आमीन फावड़ा, आमीन हाजी, मजहर, इमरान पठान, यूनुस साकी, इमरान मटका, आकिब महाराष्ट्र, फिरोज उर्फ सब्जी का नाम सामने आया। इसके बाद एनआईए ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। फिरोज तभी से फरार था। यहीं से जयपुर ब्लास्ट की साजिश में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में खुलासा हुआ था।

Hot this week

सूने मकानों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार, 45 लाख के आभूषण और आईफोन बरामद

ग्वालियर ​ग्वालियर में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने...

रातीबड़ में खदान के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

​भोपाल ​रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में सोमवार सुबह...

ऑटो चोर गिरफ्तार, 4 लाख का वाहन बरामद

​भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने काजी कैंप क्षेत्र...

Topics

सूने मकानों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार, 45 लाख के आभूषण और आईफोन बरामद

ग्वालियर ​ग्वालियर में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने...

रातीबड़ में खदान के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

​भोपाल ​रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में सोमवार सुबह...

ऑटो चोर गिरफ्तार, 4 लाख का वाहन बरामद

​भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने काजी कैंप क्षेत्र...

मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खाते से उड़े 1.74 लाख, पुलिस ने दर्ज किया मामला

​ग्वालियर बहाड़ापुर थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम होने के बाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img