Sunday, September 13, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल जिपं उपाध्यक्ष-सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे

भोपाल जिले में अधूरी नल-जल योजनाओं को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर, चंद्रेश राजपूत, देवकुवर हाड़ा समेत सुरेश राजपूत, अनिल हाड़ा और विनोद राजोरिया जिला पंचायत परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जाट ने चार दिन पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को इसकी जानकारी दे दी थी। जनप्रतिनिधियों के प्रदर्शन से जिम्मेदार अफसरों की सांसें फूल गई हैं। बीती रात वे जनप्रतिनिधियों को मनाने में जुटे रहे।

अधूरी योजनाओं के कारण गांवों की बड़ी आबादी गर्मी में पानी के लिए परेशान हो रही है। इसे लेकर जिला पंचायत की बैठक में मुद्दा भी उठ चुका है, पर पीएचई विभाग के जिम्मेदार नहीं जागे। इस कारण जिपं उपाध्यक्ष जाट ने कलेक्टर को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि जिपं ऑफिस परिसर में ही 24 अप्रैल से भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

हालांकि, कलेक्टर को पत्र लिखते ही सीईओ ईला तिवारी ने नल-जल योजनाओं के बारे में 3 दिन में रिपोर्ट मांग ली थी। उन्होंने जनपद पंचायत फंदा एवं बैरसिया अंतर्गत स्वीकृत, हस्तांतरित, ट्रायलरन, प्रगतिरत नल-जल योजनाओं के निरीक्षण, जांच कराने के लिए टीमें बना दीं। इस टीम में पीएचई, जनपद के इंजीनियर, सचिव, रोजगार सहायक शामिल किए गए, जो जिला पंचायत के सभी सदस्य को अवगत कराते हुए निरीक्षण/जांच करेंगे। यह रिपोर्ट भी गुरुवार को ही पेश कर दी जाएगी।

सदस्य भी भूख हड़ताल पर बैठे जिपं उपाध्यक्ष जाट ने कलेक्टर को पत्र लिखा कि 27 मार्च को साधारण सभा की बैठक हुई थी। इसमें जल जीवन मिशन योजना के तहत विभागीय अधिकारियों को 15 दिन में अधूरी नल-जल योजनाओं को पूरा करने को कहा गया था, लेकिन 23 अप्रैल का दिन भी बीत गया। बावजूद अब तक न तो कोई रिपोर्ट दी गई और न ही गांवों में पेयजल संकट खत्म हुआ है।

इन गांवों में पानी की परेशानी

वर्तमान में खजूरी, गुनगा, कनेरा, शाहपुरा, देवपुरा, गोलखेड़ी, कोठार, चंदेरी, दुपड़िया, कालापीपल, बागापुरा, तारा सेवनिया, आचारपुरा, करारिया, सेमरीखुर्द, खितवास, चाचाहेड़ी, गोंदीपुरा, परवलिया, बरेलाखेड़ा, लहारपुरा समेत कई पंचायतों में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

Hot this week

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, सूखीसेवनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले...

बैंक की किश्तों के 1.13 लाख रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह...

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...

इंदौर में बड़ा हादसा टला: गांधी नगर में आईडीए मल्टी की जमीन धंसी, मची अफरा-तफरी

​इंदौर गांधी नगर इलाके के आईडीए मल्टी में शनिवार रात...

Topics

बैंक की किश्तों के 1.13 लाख रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह...

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img