Thursday, November 26, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में कांग्रेस नेता के घर चोरी

भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह परिहार के सिद्धार्थ लेक सिटी, आनंद नगर में स्थित घर में चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश यहां से 30 किलो दाल और रसोई गैस का सिलेंडर चोरी कर फरार हुए हैं।

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना सोमवार की है, बुधवार को आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक योगेंद्र सिंह परिहार सोमवार की सुबह 5:30 बजे साइकल लेकर घर से निकले। साइक्लिंग करने के करीब दो घंटे बाद घर लौटे तो देखा कि पोर्च में रखी तीस किलो दाल की कट्टी और रसोई गैस का सिलेंडर और चूल्हा गायब था। यह सामान उन्होंने लेबर के लिए रखा हुआ था।

घटना के बाद उन्होंने मामले की जानकारी आनंद नगर चौकी में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्पॉट निरीक्षण के बाद एफआईआर दर्ज की। फुटेज में दिख रहे संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़...

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़...

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img