Tuesday, June 23, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल नगर निगम के सहायक यंत्री सस्पेंड

भोपाल नगर निगम के सहायक यंत्री लालजी सिंह चौहान को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर आयुक्त कैलाश वानखेड़े ने सस्पेंड कर दिया है। चौहान के पास एक महीने तक सिटी प्लानर का चार्ज था। इसी दौरान उन्होंने दानिशकुंज कॉलोनी में नियम विरुद्ध एक प्राइवेट स्कूल की बिल्डिंग की परमिशन जारी कर दी थी।

आयुक्त संकेत भोंडवे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। निलंबन का प्रस्ताव निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने भेजा था। प्रस्ताव के मुताबिक, चौहान को कार्यकाल के दौरान नगर निवेशक के रूप में सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितता पाई गई।

प्रस्ताव में बताया गया कि 31 मार्च से 2 मई तक नगर सिटी प्लानर अनूप गोयल अर्जित अवकाश पर थे। इस अवधि में सहायक यंत्री चौहान को उनका कार्यभार सौंपा गया था। चौहान ने ग्राम बंजारी स्थित दानिश कुंज कॉलोनी में ले-आउट के खुले क्षेत्र में नियम विरुद्ध स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी।

ये भी गड़बड़ी आई सामने

भोपाल विकास प्राधिकरण की योजना विद्यानगर फेस-2, होशंगाबाद रोड के भूखंड क्रमांक 152 पर भी नियमों के विपरीत व्यवसायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई। चौहान को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966, मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 86 एवं 94, तथा अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में चौहान का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रहेगा।

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img