Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

बच्चे को पड़ोसी के हवाले कर महिला ने फांसी लगाई:परिजन बोले– पति का दूसरी महिला से रिश्ता था

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय महिला पूजा मोर्या ने गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने तीन साल के बेटे को नाना-नानी के घर छोड़ा और दस महीने के छोटे बेटे को पड़ोसी के पास सौंपते हुए कहा कि “रोटी बनाकर आकर ले जाऊंगी।” इसके बाद उसने घर जाकर खुदकुशी कर ली।

पूजा को फंदे पर लटका देखकर पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार दोपहर महिला का पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पूजा मोर्या की मां पार्वती मोर्या ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दामाद अजीत मेवाड़ा का किसी अन्य महिला से संबंध था। इसी वजह से पूजा लगातार तनाव में रहती थी और अक्सर उससे झगड़े होते थे। पार्वती के मुताबिक, बेटी ने पहले भी ससुराल छोड़कर मायके में रहना शुरू कर दिया था, लेकिन अजीत उसे वापस ले गया था।

पूजा और अजीत की शादी करीब पांच साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। पति अजीत ड्राइवर है और घटना के दिन सुबह किसी टूर पर बाहर गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img