Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

बीडीए का बाबू दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के बाबू को लोकायुक्त ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फरियादी ने 4 महीने पहले अपने मकान के नामांतरण का आवेदन दिया था। बाबू बिना रिश्वत लिए नामांतरण नहीं होने दे रहा था। तंग आकर युवक ने लोकायुक्त को लिखित शिकायत की।

शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार दोपहर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बैरसिया रोड निवासी घनश्याम राठौर ने आवेदन देकर बताया कि बीडीए का बाबू शहाब उद्दीन सिद्दीकी उनके मकान के नामांतरण के एवज में फीस से अतिरिक्त दस हजार रुपए देने की मांग कर रहा है।

मांग पूरी नहीं करने पर चार महीने से उनके काम को अटका रखा है। शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार को आरके सिंह उप पुलिस अधीक्षक की टीम ने आरोपी को ट्रेप कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img