Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

भोपाल में हाजियों की वापसी

हज यात्रा से लौटे 160 हाजियों की पहली फ्लाइट जैसे ही शुक्रवार सुबह भोपाल एयरपोर्ट पर उतरी, वहां पर एक भावुक नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग एयरपोर्ट पर अपने अजीजों को लेने पहुंचे थे। लोगों ने फूल मालाएं लेकर हाजियों का स्वागत किया। एक-दूसरे से गले मिलकर दुआएं दी गईं और आंखें नम हो गईं।

कुछ बुजुर्ग हाजियों को व्हीलचेयर में भी एयरपोर्ट से बाहर लाया गया, जिनका परिजनों ने विशेष ध्यान रखा। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी खुद भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने हाजियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा, “यह वक्त सिर्फ खुशी का नहीं, बल्कि शुक्र का भी है।

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर आई यह फ्लाइट हज कमेटी ऑफ इंडिया के तहत बुक की गई थी और यह इस वर्ष की पहली वापसी उड़ान थी। यात्रियों के लौटने पर भोपाल एयरपोर्ट पर विशेष इंतजाम किए गए थे। इस फ्लाइट में भोपाल जिले के सबसे अधिक 154 हाजी शामिल थे, जबकि नरसिंहपुर, रायसेन और सतना से 2-2 यात्री लौटे। इनमें 87 पुरुष और 73 महिलाएं शामिल रहीं।

शहर काजी मुश्ताक अली नदवी स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने हाजियों का इस्तकबाल किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर हाजियों की कबूलियत की दुआ मांगी। हाजियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा रही। हाजियों की वापसी के लिए भोपाल एम्बार्केशन प्वाइंट से अन्य फ्लाइट्स भी अगले कुछ दिनों में तय हैं। प्रशासन और हज कमेटी की ओर से यात्रियों के लिए गाइडेंस, चिकित्सा और परिवहन की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

तस्वीरों में देखें भोपाल एयरपोर्ट पर हाजियों का स्वागत

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img