Monday, June 22, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल में जमीन की नपती करने गए पटवारी से मारपीट:

भोपाल में शुक्रवार दोपहर एक पटवारी से मारपीट का मामला सामने आया है। तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर जमीन की नपती कर रहे पटवारी से एक किसान ने कार्रवाई बंद करने का कहा। नहीं मानने पर उसने मारपीट कर दी।

मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

थाना प्रभारी अरुण मिश्रा के मुताबिक-

पंकज प्रजापति पटवारी हैं। वह ग्राम रुनाहा में जमीन की नपती करने के लिए गए थे। जमीन की नपती करने के लिए उन्हें तहसीलदार कोर्ट ने आदेश जारी किया था।

पटवारी को मार दिया थप्पड़

जैसे ही पटवारी ने जमीन की नपती शुरू की, तभी पड़ोस में रहने वाला किसान हाकम सिंह गुर्जर आ गया और नपती का विरोध करने लगा। उसकी बात पर पटवारी ने कहा कि कोर्ट का आदेश है, इसलिए नपती होना जरूरी है।

इससे गुस्सा होकर आरोपी किसान ने पटवारी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने पटवारी को बचाया और खेत से सड़क पर लेकर आए। सड़क पर आने के बाद भी किसान ने पटवारी के साथ मारपीट की।

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR इसके बाद पटवारी थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित में आवेदन दिया। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी किसान पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस का कहना है कि अपराध सात साल से कम सजा वाला है, इसलिए आरोपी किसान को नोटिस दिया जाएगा।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img