Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल का लिस्टेड बदमाश अरशद बब्बा जिलाबदर

भोपाल के टीला जमालपुरा थाने के लिस्टेड बदमाश अरशद बब्बा काे जिलाबदर कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने इसके आदेश जारी किए हैं। अरशद बब्बा पर शहर के अलग-अलग थानों में कुल 33 केस दर्ज हैं।

टीआई डीपी सिंह के मुताबिक-

अरशद के खिलाफ हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी, लूट, छेड़छाड़ जैसे 33 गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने उसके खिलाफ जिलाबदर आदेश पारित किया है। पूर्व में अरशद के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। उसके घर के अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए हिस्से को भी तोड़ा जा चुका है।

एक महीने पहले हुआ था गिरफ्तार

भोपाल के टीला जमालपुरा पुलिस ने एक महीने पहले अरशद उर्फ बब्बा को गिरफ्तार किया था। आरोपी अरशद पर टीला जमालपुरा एवं हनुमानगंज थानों में दो न्यायालयीन गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अरशद को दोनों न्यायालयीन वारंटों के अंतर्गत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी।

इन दो मामलों में फरार चल रहा था अरशद थाना टीला जमालपुरा के एक महिला संबंधित अपराध में फरार था अरशद, जिस पर प्रकरण क्रमांक 2567/22 में न्यायालय जेएमएफसी शोभना गौतम द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

थाना हनुमानगंज के मारपीट के एक अन्य मामले प्रकरण क्रमांक 13279/24 में न्यायालय जेएमएफसी पलक राय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

6 थाना क्षेत्र में है अरशद का आतंकइतिहास बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार, जुआ, महिला अपराध, राज्य सुरक्षा अधिनियम सहित कुल 33 संगीन अपराधों में मामले दर्ज

अरशद उर्फ बब्बा का आपराधिक हैं। वह भोपाल के टीला जमालपुरा, हनुमानगंज, निशातपुरा, छोला मंदिर, गौतम नगर एवं जहांगीराबाद थानों में वांछित रहा है।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img