Sunday, June 21, 2026
31.6 C
Bhopal

भोपाल में 6 लाख के सामान के साथ चोर अरेस्ट

भोपाल के पिपलानी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कैश और सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 6 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। चोर की पहचान इलियास खान के रूप में हुई। बीते दो महीने से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।

डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया कि इलियास का साथी आसिफ पहले ही पकड़ा जा चुका है। दोनों ने करीब 2 महीने पहले पिपलानी में सूने मकान को निशाना बनाया था। चोर की निशानदेही पर पुलिस ने तीन जगहों से चोरी का सामान बरामद किया है।

यह सामान आरोपी ने रिश्तेदारों के यहां छिपा रखा था। चोर इलियास ने शहर के कई इलाकों में चोरी की वारदातें कबूली हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिस्ट्री शीटर बदमाश है आरोपी

पकड़ा गया इलियास स्टेशन बजरिया का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। वह 2009 से शहर में चोरी कर रहा है। उस पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पिपलानी इलाके के हुई एक नकबजनी के मामले में पुलिस को उसकी दो महीने से तलाश थी।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img