Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

सोनम की दोस्त पर हत्याकांड में शामिल होने का शक

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। राजा के छोटे भाई विपिन रघुवंशी ने अब सोनम की बचपन की दोस्त अलका पर भी संदेह जताया है। उनका कहना है कि अलका इस पूरी साजिश में शामिल हो सकती है। फिलहाल अलका घर पर नहीं है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विपिन रघुवंशी ने गुरुवार को फिर एक बार सोनम के नार्को टेस्ट की मांग दोहराई। उनका कहना है कि सोनम अभी भी कई बातें छिपा रही है। नार्को टेस्ट से मामले में कई नई जानकारियां सामने आ सकती हैं।

घर के पास ही रहती थी अलका विपिन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, “एक अलका नाम की लड़की का नाम सामने आया है, जो सोनम की बचपन की दोस्त रही है। वह घर के पास ही रहती थी। हालांकि उसे कभी देखा नहीं। ये भी नहीं पता कि वह ऑफिस में काम करती थी या नहीं। लेकिन कोई भी लड़की अगर ऐसी घटना को अंजाम देती है, तो किसी ना किसी से जिक्र ज़रूर करती है।”

पारिवारिक मित्र भी रही है अलका सूत्रों के अनुसार, अलका और सोनम की पुरानी जान-पहचान रही है। यह भी कहा जा रहा है कि अलका उनके पारिवारिक मित्रों में रही है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह सोनम की शादी में शामिल हुई थी या नहीं।

इंदौर में SIT की 12 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

शिलॉन्ग से आई एसआईटी टीम पिछले तीन दिनों से इंदौर में है और स्थानीय क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर जांच कर रही है। पुलिस ने राजा रघुवंशी और सोनम के परिवार के सदस्यों, गोविंद के यहां काम करने वाले कर्मचारियों और उस टैक्सी ड्राइवर से भी पूछताछ की है जो सोनम को इंदौर से यूपी ले गया था। हालांकि, पूछताछ किए गए लोगों के नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

सोनम-राज दो दिन और पुलिस रिमांड पर इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को दो दिन और पुलिस रिमांड पर सौंपा है। वहीं बाकी तीन आरोपियों विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

राजा की पत्नी सोनम समेत सभी आरोपी 18 जून तक पुलिस रिमांड में थे। इस दौरान शिलॉन्ग पुलिस ने पांचों आरोपियों से वारदात का रीक्रिएशन भी कराया।

एसपी बोले- 90 दिन से पहले चार्जशीट करेंगे तैयार

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार पर जंग लगा है। हम इसे केंद्रीय फोरेंसिक को भेज रहे हैं, ताकि पता चल सके कि इस पर कोई खून के धब्बे मौजूद हैं या नहीं। हम 90 दिन से पहले ही चार्जशीट तैयार करने की कोशिश करेंगे।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img