Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

17 दिन लेट हो गई भोपाल निगम की मीटिंग

दो महीने के अंदर भोपाल नगर निगम परिषद की मीटिंग नहीं होने से विपक्ष की नाराजगी एक बार फिर देखने को मिली है। शुक्रवार को कांग्रेसी पार्षद भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह के पास पहुंचे और बोले कि मीटिंग 2 महीने में होनी चाहिए थी, लेकिन 17 दिन ज्यादा बीत चुके हैं। इसलिए निगम आयुक्त को निर्देश दें कि खुद मीटिंग बुलाएं।

ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब कांग्रेस पार्षद निगम परिषद की मीटिंग के लिए कमिश्नर के पास पहुंचे हो। पिछली दो बैठकों के दौरान भी ऐसा हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि निगम परिषद की मीटिंग 3 जून-25 को बुलाया जाना प्रस्तावित था, जो 20 जून तक नहीं बुलाई गई है।

बैठक की तारीख, एजेंडा नहीं आया कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान ने कहा, अब तक न तो मीटिंग की तारीख तय हुई है और न ही कोई एजेंडा सामने आया है। यह नियमों का उल्लंघन है। बताया जाता है कि निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी नियमानुसार बैठक के लिए जिम्मेदारों से कहा है। इसके लिए लेटर भी भेजा जा चुका है।

जनहित के मुद्दों पर हो चर्चा

नेता प्रतिपक्ष जकी, पार्षद गुड्‌डू चौहान, प्रवीण सक्सेना, हिमांशु कंसाना समेत अन्य कांग्रेसी पार्षदों ने कमिश्नर से मिलकर बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की मांग उठाई। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि राजधानी में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है। इस पर भी चर्चा की जाए। साथ ही सभी 85 वार्डों में विकास कार्य शुरू हो।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img