Wednesday, November 25, 2026
13.1 C
Bhopal

जुआं हारने के बाद पति ने दोस्त से कराया रेप

इंदौर में एक महिला ने सोमवार को अपने पति और उसके दोस्त के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि जुएं में हारने के बाद पति ने अपने दोस्त के साथ जबरन सबंध बनवाए। हालांकि, पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।

महिला सोमवार को परिजनों के साथ इंदौर अपने वकील के पास पहुंची थी। जिसके बाद उसे महिला थाने भेज दिया गया। वहां पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक- पीड़िता राजस्थान की रहने वाली है। उसकी शादी धार में एक युवक से हुई है। वह धार में अपने पति के साथ रहती है। उसका पति जुआं खेलने का आदी है।

जुएं में हारा तो दोस्त से बनवाए संबंध पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों जब वह अपने दोस्तों के साथ जुआं खेल रहा था। जिसमें वह उसके दोस्त अभिमन्यु से हार गया। इसके बाद उसने पत्नी को संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। दोस्त ने महिला का शोषण किया।

इसके बाद से लगातार हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाने में की है। पुलिस ने पूरे ही मामले में पीड़िता के पति और दोस्त पर प्रकरण दर्ज किया है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया

प्रारंभिक तौर पर महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच को लेकर धार पुलिस को सौंप दिया है। धार पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। जुएं में हारने से संबंधित जानकारी पीड़िता ने पुलिस को नहीं दी है। पीड़िता की शिकायत पर पति और उसके पति के दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। प्रारंभिक तौर पर पैसों के लेन-देन का मामला सामने आ रहा है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img