Saturday, August 22, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में छात्राओं से रेप-ब्लैकमेलिंग में छठा आरोपी अरेस्ट

भोपाल के कॉलेज छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में फरार आरोपी अबरार को पुलिस ने इटारसी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अबरार को 20 जून को इटारसी के पास एक होटल से पकड़ा गया, जिसके बाद उसे 21 जून को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में अबरार ने बताया था कि फरहान मेरे रूम पर लड़कियों को लेकर आया करता था

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि अबरार लंबे समय से फरार था और पश्चिम बंगाल के एक शहर में रहकर एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। 27 अप्रैल को भोपाल पुलिस की टीम जब उसके कॉलेज हॉस्टल में दबिश देने पहुंची थी, उससे पहले ही उसे भनक लग गई और वह वहां से फरार हो गया था।

फरार आरोपी अबरार को पुलिस ने इटारसी से गिरफ्तार कर लिया है।

अबरार था नबील का रूम पार्टनर इस मामले में अब तक छह आरोपी सामने आ चुके हैं, फरहान, अली, नबील, साहिल, साद, अबरार और हामिद (जिसने बाद में सुसाइड कर लिया)। गैंग का सरगना फरहान ही था, जो सभी आरोपियों का कॉलेज सीनियर था। पुलिस के अनुसार, फरहान ने ही वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का तरीका सिखाया और सभी को छात्राओं को जाल में फंसाने के लिए उकसाया।

अबरार की भूमिका को लेकर खुलासा हुआ है कि वह नबील का रूम पार्टनर था। दोनों एक साथ अशोका गार्डन इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। जांच में सामने आया था कि योजनाबद्ध तरीके से छात्राओं को इसी कमरे में बुलाया जाता था। यहां गांजा पिलाकर उन्हें बेहोशी की हालत में रेप किया जाता था। इसके बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img