Saturday, August 22, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल-इंदौर हाईवे पर टोल प्लाजा में मारपीट, डंडे-फावड़े चले

सीहोर के अमलाहा टोल प्लाजा पर गाड़ी मालिकों और कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। डंडे-फावड़े चल गए। झड़प में दो लोग घायल हो गए। एक की स्थिति गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया है।

घटना सोमवार शाम 4.40 बजे की है। पुलिस ने आष्टा, हकीमाबाद और सीहोर के 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सब इंस्पेक्टर अविनाश भोपले के अनुसार, वाहन मालिकों ने नाके से फ्री में गाड़ी निकलवाने की बात कही। इस पर टोल कर्मचारियों ने आपत्ति जताई। बात बहस से बढ़ते हुए मारपीट पर पहुंच गई। 20 से ज्यादा लोगों ने टोलकर्मियों पर डंडों और फावड़ों से हमला कर दिया। टोल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ भी की।

देखिए, 4 तस्वीरें…

झड़प के दौरान टोल बूथ पर मौजूद बच्चा रोने लगा सोमवार को एक टोलकर्मी अपने बच्चे को लेकर ड्यूटी पर आया था। जिस वक्त झड़प हुई, बच्चा मौके पर मौजूद था। मारपीट देखकर वह डर गया और रोने लगा।

घायल बोले- ज्यादा पैसे मांगे, आपत्ति जताई तो पीटा घटना में घायल रोहित नाथ ने कहा, ‘टोल मैनेजमेंट ने एक दर्जन से ज्यादा बाउंसर तैनात कर रखे हैं, जो यात्रियों के साथ अक्सर दुर्व्यवहार करते हैं। हमसे टोल पर तय राशि से ज्यादा रुपए मांगे गए। आपत्ति ली तो उनके बाउंसर्स ने मारपीट की। टोल मैनेजमेंट ने उनके बाउंसर्स द्वारा की गई मारपीट के फुटेज पुलिस को नहीं दिए हैं।’

सब इंस्पेक्टर अविनाश भोपले ने बताया- अभी सिर्फ टोल टैक्स मैनेजमेंट की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष के दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी ओर से एफआईआर नहीं कराई गई है।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img