Saturday, August 22, 2026
25.1 C
Bhopal

आर्मी फायर रेंज में जवान पर गिरा डमी बम, मौत

भोपाल में सूखी सेवनिया क्षेत्र के आर्मी फायरिंग रेंज में ड्रोन से ट्रेनिंग के दौरान लोहे का डमी बम एक जवान के सिर पर गिर गया। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार शाम सेना के जवान ड्रोन से बम गिराने की ट्रेनिंग ले रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया।

बम का वजन करीब 4 किलो से ज्यादा था और यह 400 फीट की ऊंचाई से गिरा था। बम सीधे जवान के सिर पर गिरा, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तकनीकी गड़बड़ी या मानवीय चूक

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान का नाम विजय सिंह (उम्र 37 साल) है। वह उत्तराखंड के रहने वाले थे और भोपाल के बैरागढ़ में सेना कार्यालय में हवलदार के पद पर तैनात थे। सोमवार को वह एक नियमित ट्रेनिंग के लिए फायरिंग रेंज पहुंचे थे।

यहां सेना के जवानों को ड्रोन से बम गिराने और उससे बचाव की तकनीक सिखाई जा रही थी। फायरिंग रेंज में उड़ान भर रहे एक ड्रोन में लोहे का डमी बम रखा गया, जिसे एक निर्धारित स्थान पर गिराया जाना था। लेकिन बम जवान विजय सिंह के ऊपर गिर गया। अब यह तकनीकी गड़बड़ी है या मानवीय चूक जांच कर पता लगाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही सूखी सेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई केएस यादव ने बताया कि पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम कर लिया गया है। शव का पोस्ट मार्टम सेना अस्पताल में कराया गया है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी चूक के कारण हुआ या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से। सेना के कई अधिकारी भी जवान के पोस्ट मार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img