Monday, July 6, 2026
24.8 C
Bhopal

पति को छोड़ गई पत्नी, भतीजे के साथ रहने लगी:लिव-इन में रहने के बाद शादी से मुकरा भतीजा

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित जेसी मिल इलाके की एक महिला ने अपने ही भतीजे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह दो साल पहले अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई थी। इस दौरान भतीजे ने शादी का वादा कर उससे बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से मुकर गया है।

पीड़ित महिला ने हजीरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पति को छोड़ा, भतीजे के साथ लिव-इन में रहने लगी

30 वर्षीय महिला की छह साल पहले गदाईपुरा निवासी युवक से शादी हुई थी। दोनों किराए के मकान में रहते थे और उनके दो बच्चे भी हुए। उसी मकान के दूसरे कमरे में महिला का भतीजा भी किराए पर रहता था। चाची-भतीजे के संबंध के चलते उसका घर आना-जाना होता था। इसी दौरान महिला भतीजे को दिल दे बैठी।

दो साल पहले वह पति और बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई। भतीजे ने जेसी मिल इलाके में किराए पर कमरा लेकर उसे शादी का वादा किया और दोनों लिव-इन में रहने लगे। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध बनते रहे।

दो साल बाद भाग गया भतीजा

महिला का आरोप है कि दो साल तक भतीजा उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया और धमकी देकर भाग गया। धोखा मिलने पर महिला ने हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत की।

इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

Topics

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img