Monday, July 6, 2026
27.9 C
Bhopal

सड़क किनारे खड़े कंडम वाहन मालिकों पर अब जुर्माना भी

सांसद आलोक शर्मा की मीटिंग के बाद भोपाल में सड़क किनारे खड़े कंडम वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पिछले चार दिन में 200 से ज्यादा कंडम वाहन हटाए, या फिर जब्त किए जा चुके हैं। इन वाहनों के मालिकों पर अब नगर निगम जुर्माने की कार्रवाई भी करेगा। ये वाहन सफाई व्यवस्था में भी बाधक बन रहे हैं।

ऐसा ही मामला वार्ड नंबर-38 स्थित वर्धमान ग्रीन कॉलोनी में सामने आ चुका है। कई दिन से सड़क किनारे खड़ी कार की वजह से सफाई नहीं हो पा रही थी। इस कारण वाहन मालिक पर 2 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। ऐसी ही कार्रवाई लगातार चलेगी। अफसरों ने बताया कि मुख्य सड़कों के अलावा यदि किसी कॉलोनी की सड़क किनारे भी कंडम गाड़ियां लंबे समय से खड़ी है तो मालिक पर जुर्माना किया जाएगा।

कोलार, टीटी नगर में भी कार्रवाई

भोपाल में 20 जून से कंडम वाहनों को लेकर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। टीटी नगर, कोलार समेत कई इलाकों में 200 से ज्यादा कंडम वाहन हटाए जा चुके हैं। ऐसी ही कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। अमला मैदान में उतरकर कंडम गाड़ियों के साथ अतिक्रमण भी हटा रहा है।

सांसद ने उठाया था मुद्दा, मीटिंग की थी सांसद शर्मा ने 18 जून को मीटिंग लेकर कलेक्टर, निगम कमिश्नर के सामने ही कंडम गाड़ियों और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। मीटिंग के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम से कहा था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ट्रेंचिंग यार्ड बनकर कंडम वाहनों को सड़क से हटाएं। इसके लिए 20 जून से 15 दिन का अभियान चलाने की निर्देश दिए थे। यह कार्रवाई पिछले 5 दिन से चल रही है।

सांसद ने बताया कि फुटपाथ लोगों को चलने के लिए बनाए जाते हैं, जबकि इन पर सब्जी के ठेले, फल के ठेले और अन्य तरह के अतिक्रमण लोगों ने कर लिए हैं। यहां तक कि नगर निगम द्वारा बनाई गई नालियों के ऊपर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। इन्हें हटाया जाना चाहिए, जिससे कि यातायात सुगम बने।

अतिक्रमण दस्ते का गठन अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ता गठित किया गया है। इसका प्रभारी एडीएम अंकुर मेश्राम को बनाया गया है। पुलिस के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर, अथवा डिप्टी कमिश्नर, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और पुलिस के एसीपी, थाना प्रभारी अतिक्रमण दस्ता में शामिल है।

Hot this week

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img