Sunday, July 5, 2026
26.2 C
Bhopal

चलती ट्रेन से उतरा…शक में पकड़ा, चोर निकला

भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरे एक युवक को पुलिस ने शक में पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो वह चोर निकला। उसके कब्जे से 4 मोबाइल और एक पर्स जब्त किया गया है। पर्स उसी ट्रेन की एक महिला यात्री का था।

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया, रेलवे सुरक्षा बल के आरक्षक अमित कुंडू एवं आरक्षक धर्मेंद्र कुमार शिफ्ट के दौरान मोटर साइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वे तड़के 4 बजे भारत टॉकीज ब्रिज के पास पहुंचे। वहां गाड़ी संख्या 18234 (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) के गुजरते समय एक युवक को चलती ट्रेन से उतरकर संदिग्ध स्थिति में भागते हुए देखा।

संदेह के आधार पर उक्त युवक को रोका और पूछताछ की तो उसने अपना नाम नावेद उम्र 32 वर्ष निवासी भोपाल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार मोबाइल फोन एवं एक लेडिस पर्स बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि लेडिस पर्स उक्त गाड़ी संख्या 18234 और मोबाइल फोन अन्य ट्रेनों से चोरी किए हैं।

जीआरपी पुलिस को सौंपा मामला इसके बाद दोनों आरक्षक आरोपी को जीआरपी भोपाल लेकर पहुंचे। जहां से आगे की कार्रवाई के लिए उसे जीआरपी थाना रानी कमलापति को सौंप दिया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305(C) के तहत केस दर्ज किया है।

यात्री भी अपने सामान का ध्यान रखें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कटारिया ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, लेकिन यात्री भी अपने सामान का ध्यान रखें। ताकि, इस प्रकार की वारदात न हो सके।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img