Thursday, August 20, 2026
24.1 C
Bhopal

पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक:कार और 10 लाख की मांग को लेकर करता था मारपीट

भोपाल में एक महिला डेंटिस्ट को उसके डॉक्टर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। दोनों की शादी को तीन साल हो चुके थे। पति को शादी में कार और 10 लाख रुपए दहेज चाहिए थे। नहीं मिलने पर वह शादी के बाद से ही पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे के मुताबिक, 30 साल की महिला लेकपर्ल कॉलोनी में रहती हैं और डेंटिस्ट हैं। जबकि उनके पति राजस्थान के जयपुर में डॉक्टर हैं। दोनों की शादी 2022 में हुई थी। शादी के बाद से पति दहेज में कार और दस लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा था।

कार की मांग पूरी करने पर भी प्रताड़ित करता रहा

मायके पक्ष को लगा कि कार देने के बाद आरोपी बेटी को सही रखेगा। इसके बाद मायके पक्ष ने उसे कार भी दिला दी थी। उसके बाद भी वह उसके साथ मारपीट किया करता था। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले ही पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर गर्म प्रेस से उसका हाथ तक जला दिया था।

परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की थी

पिछले दिनों आरोपी ने तीन तलाक देकर अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। किसी तरह से पीड़िता जयपुर से भोपाल अपने घर पहुंची और पूरा घटनाक्रम अपने परिजन को बताया। इसके बाद परिजन के साथ महिला थाने पहुंची, पीड़िता ने पुलिस को आवेदन दिया। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img