Friday, May 8, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन पर पार्सल कार्यालय डूबा

भोपाल रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में बीती रात से करीब ढाई फीट पानी भरा हुआ है, जिससे पार्सल बुकिंग और डिलीवरी की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। जानकारी के मुताबिक, तीन मुख्य बुकिंग काउंटर पूरी तरह बंद हैं। इसके चलते 400 से ज्यादा लोग अपनी पार्सल बुकिंग नहीं कर पाए हैं या उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि स्टोर रूम, बुकिंग काउंटर और डिलीवरी शेड तीनों में पानी भर गया है। इस कारण न सिर्फ नई बुकिंग प्रभावित हुई है, बल्कि करीब 300 से अधिक पार्सल अब तक लोड नहीं किए जा सके हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह जलभराव कल रात से बना हुआ है और अब तक इसे निकाला नहीं जा सका है। वहीं मंडल के प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि संबंधित टीमें काम कर रहीं हैं जल्द यह व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।

अस्थायी बुकिंग काउंटर बनाया हालात को देखते हुए पार्सल विभाग ने पास ही स्थित एक अन्य कार्यालय को अस्थायी बुकिंग काउंटर में तब्दील कर दिया है, जहां से फिलहाल सीमित स्तर पर कामकाज किया जा रहा है। वहीं डिलीवरी के लिए एक अलग शेड में नया काउंटर खोला गया है, लेकिन संसाधन सीमित होने के कारण यह व्यवस्था लोगों की जरूरतों को पूरा करने में नाकाफी साबित हो रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया जलभराव का कारण स्टेशन के पार्सल कार्यालय के पास की नाली का जाम होना है, जिसकी वजह से बारिश का पानी निकासी नहीं पा सका और पूरा ऑफिस इसकी चपेट में आ गया।

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img