Wednesday, August 19, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में तालाब में मिला नाबालिग का शव

बैरसिया थाना इलाके में रविवार को दोस्तों के साथ नहाने गए नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बच्चे के शव को तलाश कर पीएम के लिए भेजा। बैरसिया पुलिस हादसे की जांच कर रही है। इस मामले में नाबालिग के दोस्तों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि ग्राम ललरिया निवासी संभू खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की शाम गांव में बारिश हो रही थी। तभी उनका बेटा तोहिद (13) आस पड़ोस के बच्चों के साथ बारिश में नहाने के लिए निकला था। वह दोस्तों के साथ गांव में बने तालाब में नहाने पहुंचा। यहां नहाते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया।

बारिश के चलते किसी ने नाबालिग पर ध्यान नहीं दिया। गांव लौटे दोस्तों ने उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे तलाश करते हुए तालाब पर पहुंचे। जहां पर तालाब के किनारे उसकी चप्पल रखी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एसडीआरएफ टीम तालाब पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

एसडीएम तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे

हादसे की खबर लगते ही एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए थे। रविवार की रात दो बजे तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह से ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने दोबारा बच्चे की तलाश में रेस्क्यू चलाया। दोपहर में बच्चे का शव तालाब से निकाला गया।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img