Monday, November 23, 2026
14.1 C
Bhopal

अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद हंगामा

राजधानी के पीपुल्स अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला की मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कटारा हिल्स निवासी 23 वर्षीय वर्षा जाटव ने 7 महीने की बच्ची को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, वर्षा जाटव को तबीयत बिगड़ने के बाद 25 जून को पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनकी प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई और उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, बच्ची के जन्म के बाद से ही वर्षा की हालत बिगड़ने लगी। लगातार इलाज के बावजूद सोमवार दोपहर उनकी मौत हो गई।

वर्षा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर वर्षा का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने संभाली स्थिति सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। निशातपुरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img