Thursday, July 2, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने किया सुसाइड

भोपाल के कजलीखेड़ा कोलार रोड पर सोमवार दोपहर एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राहुल प्रजापति पुत्र गप्पू लाल प्रजापति के रूप में हुई है। घटना के वक्त राहुल की पत्नी रूपवती घर में ही मौजूद थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया।

झगड़े के कुछ देर बाद किया सुसाइड

परिवार वालों के अनुसार राहुल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ देर बाद उसने घर के टीन शेड में पाइप से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। राहुल के छोटे भाई प्रीतम प्रजापति ने बताया कि करीब 3:30 बजे भाभी का कॉल आया कि भैया ने फांसी लगा ली है। वह पड़ोसी विशाल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, तो राहुल का शव फंदे से लटका मिला।

प्रीतम ने बताया कि कुछ देर पहले पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था, जिसे शांत कराने वह खुद भी वहां गया था।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img