Wednesday, November 25, 2026
26.1 C
Bhopal

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के एक खुद-घोषित मुखबिर का बड़ा भौकाल है। भाईसाहब खुलेआम हांक रहे हैं कि ज्यादातर टीआई और एसीपी साहब से उनकी डायरेक्ट सेटिंग है।
ताजा कानाफूसी हनुमानगंज थाने की है। सुना है, चांद मियां किसी बदमाश को गारंटी दे रहे थे बावा, अपने थ्रू पेश हो जा, तेरा जुलूस नहीं निकलेगा।
अपन पुलिस पर इल्जाम नहीं लगा रहे, पर सवाल ये है कि चौराहे पर खड़े होकर पुलिस के नाम की इतनी लंबी-लंबी फेंकने वाले ये तोपचंद आखिर हैं कौन? अब देखना है कि इन चांद मियां की बातों में कितनी सच्चाई है, या पुलिस खुद इनके भौकाल पर जल्द ही ग्रहण लगाती है। वैसे यह चांद हनुमानगंज थाना क्षेत्र के अंदर ही होटल का व्यवसाय करता है।

नोट: मियां, पहले ही साफ-साफ बता रिये हैं कि ये पूरी कानाफूसी सिर्फ और सिर्फ मजे और टाइमपास के लिए है। इसका असल जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है बावा । किसी भी जीते-जागते या ऊपर जा चुके इंसान से अगर ये कहानी मैच खा जाए, तो उसे सिर्फ एक इत्तेफाक समझना। अपना मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी की बेइज्जती करना बिल्कुल नहीं है। बाकी तो आप समझदार हो ही।

Hot this week

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img