Tuesday, September 8, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम डीसीपी रियाज इकबाल ने घोषित कर रखा था। आरोपी अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर राजीवनगर टीला जमालपुरा से उसे रविवार की रात को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक छुरी मिली है।

टीआई डीपी सिंह ने बताया कि 2 जनवरी 2025 को कमल पिता रमेश (45) साल निवासी राजीव नगर ने थाना आकर बताया कि सलमान उर्फ पत्ती, आफताब, मुईस द्वारा गाली देकर अड़ीबाजी की गई और मारपीट की गई है। जिसके बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के दो दिन के भीतर आरोपी आफताब और मुईस की गिरफ्तारी कर ली गई थी।

आरोपी बोली क्षेत्र में रंजिश ज्यादा है, सुरक्षा के लिए रखी छुरी

जबकि चार महीने से आरोपी सलमान फरार चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात को गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी में छुरी बरामद हुई। उसने पूछताछ में बताया कि क्षेत्र में उसकी रंजिश है, सुरक्षा के लिहाज से छुरी रखकर घूमता है।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img