Saturday, November 7, 2026
19.5 C
Bhopal

इंदौर के MY हॉस्पिटल में मरीज ने फांसी लगाई

इंदौर में एमवाय हॉस्पिटल में सोमवार सुबह एक मरीज ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली है। घटना अस्पताल की पार्किंग के नजदीक की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दे दी है।

मृतक की पहचान सोनकच्छ (देवास) निवासी लक्ष्मण के पुत्र महेश (32 साल) के रूप में हुई है। वह 15 अप्रैल को इंदौर में इलाज कराने आया था। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है।

पुलिस ने बताया कि शव को नीचे उतारकर उसकी तलाशी ली गई। उसकी जेब से इलाज की पर्ची मिली। पर्ची में मृतक के भाई किशोर का मोबाइल नंबर लिखा था, जिसके बाद उसे सूचना दे दी गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

एमवायएच चौकी के सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह परिहार ने बताया कि उसकी बीमारी के बारे में अभी पता नहीं चला है। परिवार के इंदौर आने के बाद पूछताछ की जाएगी। शव को फिलहाल पीएम रूम में रखवा दिया गया है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img