Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मुंह से फैन आता और उल्टियां करता देख परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां शनिवार-रविवार की दरमियानी रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि बेटे ने आखिरी बार बातचीत में उन्हें तीन युवकों द्वारा पीटने, गलत काम करने और जबरन सल्फॉस की गोलियां खिलाने की बात कही थी। इधर पुलिस ने मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सलमान खान(23) पुत्र कल्लू खान निवासी ईटखेड़ी आम का कारोबार करता था। उसके पिता कल्लू के मुताबिक बेटा शनिवार शाम काकू शर्मा के बाग सूखी सेवनिया में आम की गाड़ी को खाली करने के बाद कैरेट रखने गया था। वहां से लौटते समय राजा नाम के युवक सहित दो अन्य ने उसे सूखी सेवनिया पर ही रोक लिया। अचानक उसके साथ मारपीट कर दी। बेटा जान बचाने के लिए पास की एक दुकान में घुस गया।

सल्फॉस की दवाइयां खिलाने के बाद छोड़ गए आरोपी

वहां उसके साथ मारपीट की गई। जबरन उसके मुंह में सल्फॉस की गोलियां ठूंस दीं और एक कॉलेज के पास छोड़कर भाग गए। बेटा अपनी बाइक तक स्वयं चलकर पहुंचा, वहां से बाइक लेकर घर तक स्वयं बाइक चलाकर आया और घर आने के बाद गिर गया। उसके मुंह से झाग आ रहा था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि राजा सूखी सेवनिया और उसके दो साथियों ने उसके साथ मारपीट की है।

उल्टियां करने पर अस्पताल पहुंचाया

इसके बाद बेटे ने पूरा घटनाक्रम बताया, इसी बीच उसे उल्टियां होने लगी तब उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि बेटे ने आखिरी बातचीत में यह भी बताया था कि राजा और उसके साथियों ने उसके साथ गलत किया है। मुंह दिखाने के लायक भी नहीं छोड़ा है। पीटने और गलत करने के बाद उसे सल्फॉस की गोलियां खिलाई गई हैं। पिता का कहना है मेरे बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों से उनकी कोई रंजिश नहीं है। बेटे ने अकारण हमले की बात कही थी।

पुलिस बोली जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले की जांच कर रहे एसआई इंदल सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। परिजनों के कथन दर्ज किए गए हैं, रविवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के बाद पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

मोबाइल तोड़ा वीडियो भी बनाई

मृतक के परिजनों ने बताया कि सलमान जब घर पहुंचा तो उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। उसने आरोपियों द्वारा उसका मोबाइल फोन तोड़ने और वीडियो बनाने की बात भी कही थी। हालांकि पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मौत से पहले युवक के साथ क्या गलत काम हुआ और उसकी किस तरह की वीडियो बनाई गई है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img