Tuesday, October 20, 2026
24.9 C
Bhopal

-अभाविप ने आरजीपीवी कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन


-2 घंटे चला विरोध प्रदर्शन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए आर्थिक भ्रष्टाचार का था मामला

भोपाल।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने हाल ही में आरजीपीवी विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुए आर्थिक भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। परिषद ने छह दिन के भीतर दोषियों के खिलाफ उचित दंडात्मक और वैधानिक कार्रवाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की। अंततः रजिस्ट्रार को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए वर्ष 2015 में 16.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसे 2019 में बढ़ाकर
19.16 करोड़ कर दिया गया। निर्माण कार्य का दायित्व सीपीए (CPA) को सौंपा गया, जिसने 23.52 करोड़ रुपये खर्च करने की जानकारी दी। इसके बावजूद, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आज तक अधूरा है।

  • डीपीआर के अनुसार, आउटडोर स्टेडियम का निर्माण अब तक नहीं हुआ है।
  • इनडोर स्टेडियम में वुडन फ्लोरिंग की जगह घटिया प्लास्टिक का उपयोग हुआ।
  • 10 एग्जॉस्ट फैन का उल्लेख था, लेकिन एक भी फैन नहीं लगाया गया।
  • हॉकी ग्राउंड और एथलेटिक्स ट्रैक अब भी झाड़ियों से घिरे हुए हैं।
  • स्विमिंग पूल का निर्माण अधूरा है और वहां केवल एक गड्ढा है।
  • बास्केटबॉल के छह कोर्ट में से केवल चार ही बने हैं।

महानगर मंत्री शिवम जाट ने कहा कि यह भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है। तत्कालीन निर्माण एजेंसी और विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2021 में कार्य पूरा होने का दावा किया था, और तीन साल पहले उद्घाटन भी करवा दिया गया था। अभाविप ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img