Wednesday, June 17, 2026
31.7 C
Bhopal

इंदौर में थूकने की बात पर विवाद

सिंधी कॉलोनी में एक क्रॉकरी शॉप पर काम करने वाले कर्मचारी पर जूनी इंदौर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कर्मचारी का रविवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। युवक के परिवार का आरोप है कि व्यापारियों ने उसके साथ मारपीट की। आवेश में वह चापर (धारदार हथियार) निकाल लाया। इसके बाद भी उसका वीडियो बनाते हुए मारपीट करते रहे। पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई नहीं की।

जूनी इंदौर पुलिस ने सचिन्द्र अहिरवार निवासी पंचशील नगर पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की है। सचिन्द्र सिंधी कॉलोनी में एक क्रॉकरी शॉप पर काम करता है। रविवार रात पास के व्यापारी से थूकने की बात पर उसकी कहासुनी हुई। इस दौरान सचिन्द्र को कुछ व्यापारियों ने पीट दिया। वह गुस्से में दुकान के अंदर से चापर लेकर आ गया।

इस दौरान दुकानदारों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में रात को अफसरों तक वीडियो पहुंचा तो उन्होंने सचिन्द्र पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

परिवार का आरोप- दुकानदारों ने पीटा सचिन्द्र के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि दुकानदारों ने पहले उसके साथ मारपीट की। जिससे वह उत्तेजित हो गया। सचिन्द्र को भी चोट लगी है। लेकिन पुलिस ने रात में उसका मेडिकल नही कराया।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img