Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

सीहोर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

सीहोर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने रात से सुबह तक विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर की मदद से 8 वाहन चालकों को नशे की हालत में पकड़ा।

ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर रात में शहर में गश्त की गई। संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। जिन चालकों में शराब की पुष्टि हुई, उनके खिलाफ मौके पर पंचनामा भरा गया। साथ ही उनके वाहन जब्त कर लिए गए।

पुलिस ने सभी आरोपी चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है। इन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। यातायात पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img