Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

उज्जैन में युवक की चाकू मारकर हत्या

उज्जैन में होली पर्व पर शुक्रवार शाम को दो पक्षों में विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शाम करीब सात बजे संजय नगर की है। जब गाड़ी निकालने की बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ लिए और विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की मौत और एक युवक गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती है।

थाना नीलगंगा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के संजय नगर में गाड़ी निकालने की बात को लेकर हुए विवाद में रोहित की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। मामले में अपने रोहित की संजय नगर में रहने वाले कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इस बीच दोनों और से अन्य युवक भी इक्कठा हो गए और आपस में हुए विवाद में चाकू निकल गए। इस दौरान हुई मारपीट में किसी ने रोहित को चाकू मार दिया।

जिससे अस्पताल ले जाते हुए रोहित की मौत हो गई। जबकि अन्य युवक को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया की मामले में कौन कौन लोग शामिल थे। विवाद का मुख्य कारण क्या था इस बात को जानकारी जुटाई जा रही है। विवाद पुरानी रंजिश का भी बताया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img