Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

परिचित ने युवती को कमरे में बंद कर रेप किया

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार शाम एक युवती को उसके परिचित ने कमरे में बंद कर दिया। यहां आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया। वारदात के संबंध में किसी को भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। देर रात परिजनों और परिचितों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई अशोक गौतम के मुताबिक 21 वर्षीय युवती दशहरा मैदान के पास रहती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ अकेली रहती है। करीब 15 दिन पहले उसकी पहचान मजदूरी करने वाले आदित्य उर्फ राज से हुई थी। इसी बीच शुक्रवार को वह मदद करने के बहाने युवती के घर पहुंचा, जहां उसकी बहन भी थी। झांसा देकर युवती को अलग कमरे में ले गया। यहां डरा धमकाकर युवती के साथ रेप किया।

बहन को बताया पूरा घटनाक्रम

आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने बहन को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद शुक्रवार की रात को दोनों बहने परिचित के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img