Monday, June 22, 2026
37.2 C
Bhopal

सीहोर में तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रोक

सीहोर के कलेक्टर बालागुरु के. ने जिले के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 15 जून से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

बुधनी तहसील में स्थित अमरगढ़ और दिगंबर वॉटरफॉल तथा इछावर तहसील के कालियादेव वॉटरफॉल पर यह प्रतिबंध लागू होगा। बरसात के मौसम में इन स्थलों पर पहाड़ों से अचानक पानी का बहाव बढ़ जाता है। कुंड गहरे और फिसलन भरे हो जाते हैं। इससे नहाते समय सैलानियों की जान को खतरा रहता है।

कोई भी एजेंसी सैलानियों को नहीं ले जा सकती कलेक्टर के आदेश के अनुसार कोई भी एजेंसी या व्यक्ति इन स्थलों पर सैलानियों को नहीं ले जा सकता। किसी को भी इन जगहों पर जाने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता। चार पहिया, दो पहिया और ट्रैक्टर जैसे वाहनों पर भी रोक रहेगी।

स्थानीय ग्रामवासी टूरिस्ट गाइड के रूप में या किसी अन्य तरह से पर्यटकों को सहायता नहीं कर सकेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 क के तहत कार्रवाई की जाएगी। कोई भी नागरिक उल्लंघन की सूचना क्षेत्र के एसडीएम या थाना प्रभारी को दे सकता है।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img