Tuesday, September 8, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में खेल रहे भाई-बहन लापता, अपहरण की आशंका

भोपाल में दो मासूम बच्चे खेलते-खेलते लापता हो गए। लापता बच्चों में 7 साल का लड़का और 3 साल की लड़की शामिल है। परिजन ने काफी देर तक दोनों को ढूंढा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे।

मामला ऐशबाग थाना क्षेत्र में रविवार शाम 4 बजे का है। दोनों बच्चे नानी के साथ बेगमगंज से यहां सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। वहीं आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया है। अपहरण की आशंका जताई जा रही है।

CCTV खंगाल रही पुलिस थाना प्रभारी वी.बी.एस. सिंगर ने दैनिक भास्कर को बताया कि, “परिजन की शिकायत पर तत्काल बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। इलाके के हर संभावित स्थान पर टीम भेजी गई है, लेकिन फिलहाल बच्चों का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कोई सुराग मिल सके।”

हर चौराहे पर की नाकाबंदी पुलिस ने बताया कि चौराहों और प्रमुख स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। बच्चों के अपहरण की आशंका को भी जांच में शामिल किया गया है।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img