Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

सीएम मोहन यादव ने परिवार संग संगम में लगाई डुबकी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परिवार समेत प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे। त्रिवेणी संगम में स्नान के दौरान उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिल गए। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से गले मिलकर डुबकी लगाई।

सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ पत्नी सीमा यादव, बेटा, बेटी और पोता वायु भी मौजूद रहा। उन्होंने पक्षियों को दाना डाला, फोटोग्राफी भी की।

राजस्थान के सीएम से मुलाकात के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश गंगा और यमुना की तरह पवित्र हैं। उनका मिलन अपने आप में संगम का स्वरूप दिखाता है। गंगा की कृपा और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से यह आस्था का महाकुंभ सनातन संस्कृति की ध्वजा के नीचे हो रहा है।

महाकुंभ से सीएम की 5 तस्वीरें देखिए

सीएम बोले- कुंभ में स्नान का अवसर कई जन्मों के पुण्य से होता है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महाकुंभ सनातन संस्कृति का गौरवशाली उत्सव है। विशेष ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग में होने वाले महाकुंभ में सभी की आस्था का प्रकटीकरण होता है। साथ ही साधु-संतों के सान्निध्य में आत्मिक और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर भी प्राप्त होता है। भारत में हर 12 साल में अलग-अलग चार नगरों में होने वाले कुंभ में स्नान का अवसर कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा वे उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ- 2028 के दिव्य और भव्य आयोजन की तैयारी के संकल्प के साथ प्रयागराज आए हैं। मां गंगा, यमुना और सरस्वती का प्रवाह अनंत काल तक निर्बाध रहे, सबका मंगल एवं कल्याण हो, ऐसी कामना करता हूं। प्रयागराज सभी तीर्थों का राजा है। मध्यप्रदेश वासियों की समृद्धि, बेरोजगार युवाओं को रोजगार और सभी के जीवन में मंगल की कामना करता हूं।

सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर साधु-संतों से भी लेंगे मार्गदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वृहस्पति के सिंह राशि में प्रवेश करने पर उज्जयिनी में सिंहस्थ का आयोजन होता है। समुद्र मंथन की आलौकिक घटना से भी इसका संबंध है। ऋषि-मुनि, साधु-सन्यासी, तपस्वी एवं श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में शामिल होते हैं और आस्था के साथ पवित्र स्नान करते हैं। उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए, प्रयागराज महाकुंभ में हुई तैयारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों का दल प्रयागराज भेजा गया है। महाकुंभ में पधारे साधु-संतों से भी इस संबंध में मार्गदर्शन लिया जाएगा।

महाकुंभ में मध्यप्रदेश के पंडाल में सांस्कृतिक आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर महाकुंभ में मध्यप्रदेश का पंडाल भी लगाया गया है, जहां भगवान श्रीकृष्ण और सम्राट विक्रमादित्य से जुड़े वृतांतों पर मंचन किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार के इस प्रयास से देश-दुनिया के लोग प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और वैभव से परिचित हो रहे हैं।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img