Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में किराना शॉप संचालिका से रेप:ग्राहक ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

किराना दुकान पर आने वाले एक युवक से युवती की दोस्ती हो गई। दोस्ती जब नजदीकी संबंधों में बदली तो युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों युवती ने जब शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर युवती ने शुक्रवार युवक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय युवती बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहती है। पूर्व में वह अयोध्या नगर इलाके की की पॉश कालोनी में रहती थी। उसके पिता वहां पर किराने की दुकान चलाते थे। युवती भी दुकान पर बैठा करती थी। सामान की खरीददारी के लिए दुकान पर सचिन सिंह सिंगरोल नाम के युवक का आना-जाना था। दोनों के बीच जल्द ही जान पहचान हो गई।

जान पहचान दोस्ती में बदली तो युवक ने प्यार का इजहार करते हुए युवती को शादी का प्रस्ताव दिया। इस बीच युवती के पिता की मौत हो गई। इस पर युवती चाचा के घर बागसेवनिया इलाके में रहने आ गई।

घर पहुंचकर की ज्यादती

कई दिनों के प्रेम-प्रसंग के बाद युवती ने शादी करने के लिए हामी भरी तो वर्ष 2022 में युवक एक दिन युवती के घर पहुंच गया। जल्द शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद वह दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती जब भी शादी करने की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल कर देता था।

शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने इनकार किया

पिछले दिनों जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव डाला तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img