Thursday, June 18, 2026
30.9 C
Bhopal

जबलपुर में कांग्रेस विधायक को बनाया भाजपा का सदस्य

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया को मोबाइल पर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए बधाई का मैसेज आया है। इसके बाद कांग्रेस नेता ने भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जी बताया है। पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद भाजपा ने सफाई दी है।

भाजपा विधायक अशोक रोहाणी का कहना है कि कांग्रेस नेता पहले अपने मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करते हैं। फिर बाद में बताते हैं कि हमें सदस्य बनाया जा रहा है। ये भाजपा के सदस्यता अभियान को बदनाम करने की कांग्रेस की चाल है। इससे पहले भाजपा के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई भी सदस्यता अभियान पर सवाल उठा चुके हैं।

फर्जी सदस्यता का प्रत्यक्ष उदाहरण बधाई, आपकी भाजपा सदस्यता संख्या 7090967046 है। कृपया अपना सदस्यता कार्ड बनाएं, क्लिक करें। ये मैसेज मध्यप्रदेश के पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व विधायक लखन घनघोरिया के मोबाइल पर आया। इस मैसेज पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जी बताया है। घनघोरिया का कहना है कि फर्जी सदस्यता का ये प्रत्यक्ष उदाहरण है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने भी अपनी ही पार्टी के सदस्यता अभियान पर सवाल उठाए थे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी बीते दिनों जबलपुर प्रवास पर सदस्यता अभियान को आड़े हाथों लिया था। पूर्व मंत्री ने भाजपा से सवाल किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके विधायकों के पास इस तरह से सदस्यता अभियान का मैसेज भेजकर क्या साबित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये पूरा अभियान फर्जी है।

कांग्रेस विधायक के सवाल पर भाजपा का जवाब

भाजपा विधायक अशोक रोहाणी ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भाजपा परिवार और संगठन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे विपक्ष को तकलीफ हो रही है। सदस्यता अभियान पर सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेस नेता खुद ही मिस काॅल करते हैं। जब मैसेज आता है तो दिखाते हैं कि हमें भी भाजपा का सदस्यता अभियान से मैसेज आया है। विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि हमारा परिवार वैसे ही इतना बड़ा है कि हमें लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना को भाजपा का सदस्य बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बन गए हैं।नौ करोड़ पूरे देश में बने हैं, कांग्रेस के दो नेताओं से भाजपा को क्या फर्क पड़ेगा।

जानिए सदस्यता अभियान को लेकर विश्नोई ने क्या कहा था

जबलपुर के पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने X पर लिखा था- भाजपा के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजिए। मेरे फोन पर +917880298199 नंबर से फोन आया। ये एक एजेंसी का फोन था, जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। विश्नोई ने आगे लिखा- जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी। जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे। मैंने पहले भी कुछ लोगों को विज्ञापन छपवा कर, नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर के भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे हैं। इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img