Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

अंडे के पैसे देने को लेकर विवाद

अशोका गार्डन इलाके में शुक्रवार देर रात अंडे के पैसे देने को लेकर विवाद हो गया, बदमाश ठेला लगाने वाले दंपत्ति पर छुरी से हमला करके फरार हो गए। सूचना पर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बीच बचाव में महिला घायल

पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय दुर्ग विजय सिंह औद्योगिक क्षेत्र में अंडे का ठेला लगाता है। ठेले पर उसकी पत्नी भी काम करती है। बीती रात उसके ठेले पर कालू उर्फ अभिषेक, विनोद, विवेक तिवारी आए थे। आरोपियों ने 6 अंडे लिए थे, जिसकी कीमत 32 रुपए थी। जबकि आरोपियों का कहना था कि उन्होंने 4 अंडे ही खाए हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद होने के बाद तीनों चले गए थे लेकिन कुछ देर बाद तीनों ने वापस लौटकर दुर्ग विजय सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी और छुरी से हमला करने लगे। तभी फरियादी की पत्नी सुनीता ने छुरी को अपने हाथों से पकड़ लिया तो उसका हाथ कट गया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनीता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में एक आरोपी विनोद को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा, बताया जाता है कि आरोपी अभिषेक का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img