Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

बड़ावदा में घर के अंदर मिला युवक का शव

रतलाम जिले के बड़ावदा में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिला। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। रात में एसपी अमित कुमार भी बड़ावदा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।

मृतक का नाम सुनील (36) पिता मदनलाल चौहान है, जो बड़ावदा के वार्ड क्रमांक 5 का करने वाला है। दिन में घर के अंदर शव होने की सूचना पर एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, बड़ावदा थाना प्रभारी सूरसिंह डामोर पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जावरा अस्पताल भेजा। पुलिस ने घर में जांच की लेकिन कुछ खास नहीं मिला। गले में रस्सी का निशान मिला है।

पुलिस को हत्या जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले है। पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच करने की बात कही है।

रात में पहुंचे एसपी

एसपी अमित कुमार मंगलवार रात 8 बजे बड़ावदा पहुंचे। मृतक के घर जाकर जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। इसके पहले दिन में एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड भी पहुंचा।

ढाबे पर करता है काम

मृतक सुनील ढाबे पर खाना बनाने का काम करता है। पिछले दो दिन से काम पर नहीं गया। ढाबा संचालक ने उसकी मां को फोन लगाया। तब मां घर जाकर देखने को कहा। मंगलवार दोपहर ढाबे के कर्मचारी देखने गए तो घर के अंदर शव बिस्तर पर पड़ा मिला। दरवाजा भी से अंदर खुला था।

मृतक शादीशुदा

पुलिस के अनुसार मृतक शादी शुदा था। मृतक की दो बेटिया है। बड़ी बेटी 10 साल और छोटी 6 साल की है। पति से विवाद के चलते पत्नी छोटी बेटी के साथ पिछले 6 माह से इंदौर में मायके में है। घर में बड़ी बेटी और मृतक की मां श्यामा बाई ही रह रहे थे। मृतक का छोटा भाई अंकित है। जो कि इंदौर में रहता है। मां व बड़ी बेटी दो दिन पूर्व छोटे बेटे अंकित के पास गए हुए है।

एसपी अमित कुमार ने बताया प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पारिवारिक विवाद भी सामने आया है। पीएम रिपोर्ट के बाद सारे एंगल पर जांच की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img