Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

महिला संगीत में डांस कर रही युवती की मौत

विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी।

ये घटना शनिवार रात की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि परिणीता नाम की युवती मंच पर मिक्स्ड सॉन्ग पर डांस कर रही है। इसी दौरान ‘लहरा के बलखा के..’ गाना बजता है। युवती इस गाने पर डांस स्टेप करती है। तभी अचानक खड़े-खड़े ही मुंह के बल मंच पर गिर जाती है।

आशंका है कि डांस करते समय ही उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी स्टेज पर ही गिरकर मौत हो गई।

लड़की के गिरने की तीन तस्वीरें देखिए

मृतक युवती का नाम परिणीता जैन है। जैसे ही डांस करते समय वह मंच पर गिरी तो वहां मौजूद लोगों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो लोग मंच पर आए और युवती को उठाने की कोशिश की। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img