Sunday, April 26, 2026
30.6 C
Bhopal

डॉक्टर और मरीज के परिजन में मारपीट

इंदौर के एमवाय अस्पताल के सामने स्थित एक निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर और मरीज के परिजन के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

संयोगितागंज पुलिस के अनुसार, विक्की गेहलोत निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग ने करूणा मेटरनिटी नर्सिंग होम, जावरा कंपाउंड के डॉक्टर हेमंत कुमार कंसल के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। विक्की ने बताया कि वह अपनी पत्नी सानिया की डिलीवरी के लिए अस्पताल आया था।

डिस्चार्ज के समय 10 हजार रुपए अतिरिक्त मांगे गए, जिसे लेकर विवाद हो गया। डॉक्टर ने फोन पर बात करने से इनकार कर दिया और मारपीट कर धमकी दी कि बिना भुगतान के डिस्चार्ज नहीं मिलेगा।

वहीं, डॉक्टर हेमंत कंसल ने भी विक्की गेहलोत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डॉक्टर का कहना है कि विक्की ने जबरदस्ती किसी और से फोन पर बात करने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की और धमकी दी।

पुलिस ने अस्पताल का डीवीआर जब्त किया

संयोगितागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया और अस्पताल का डीवीआर जब्त कर लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, अभी तक रिकॉर्डिंग की जांच नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पार्किंगकर्मी की दबंगई, पुलिसकर्मी के साथ की बदतमीजी

​ भोपाल। राजधानी के आधुनिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img