Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

उप मुख्यमंत्री से मिला शासकीय शिक्षक संगठन का प्रतिनिधिमंडल

अतिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया से नाराज चल रहे शिक्षकों ने रविवार को शासकीय शिक्षक संगठन के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से भेंट की और विज्ञान विषय के अतिशेष शिक्षकों के समायोजन को लेकर 7 सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान विषय के शिक्षकों के समायोजन में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ला से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के रीवा जिला अध्यक्ष चन्द्रोदय मिश्रा ने किया। संगठन ने कहा कि स्कूल में विज्ञान विषय के शिक्षक अतिशेष हैं और संस्था में अन्य विषय के पद रिक्त हैं, तो उस पद के विरुद्ध समायोजित कर अतिशेष से अलग किया जाना उचित होगा। 31 मार्च 2025 तक पद रिक्तता की स्थिति में विज्ञान विषय के अतिशेष शिक्षकों को समायोजित करें या विज्ञान के अतिशेष शिक्षकों को 31 मार्च 2025 तक यथावत रखा जाए।

उन्होंने बताया कि विज्ञान विषय की पद संरचना संस्कृत के स्थान पर 4 पद मानकर पद संरचना की गणना की जाए। यदि किसी शिक्षक के पास विज्ञान विषय के अतिरिक्त स्नातकोत्तर डिग्री है तो हायर सेकंडरी में रिक्त वर्ग-1 के पद विरुद्ध समायोजित किया जाए। माध्यमिक स्कूल में 3 के स्थान पर शिक्षकों के न्यूनतम 5 पद मान्य किए जाएं। शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक का पद जिला कैडर का माना जाए और पहले की तरह काउंसिलिंग में महिलाओं को स्कूल चयन में प्राथमिकता दें।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img