Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

सैंडविच देने में देरी तो बदमाश ने किया हमला

इंदौर में एक ठेले पर सैंडविच लेने आए एक बदमाश को थोड़ी देर इंतजार करना भी ना गवार गुजरा। उसने दुकान के मालिक को अपशब्द कहते हुए उस पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तिलक नगर थाना पुलिस के अनुसार, घटना स्कीम नंबर 140 सांची पॉइंट की है। फरियादी प्रदीप उर्फ बबली, पिता धन्नालाल कटारे, सैंडविच का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार को उनकी दुकान पर आरोपी सुनील भालसे, निवासी शांति नगर मूसाखेड़ी, आया। उसने सैंडविच मांगा, तो प्रदीप ने कहा कि वह पहले दूसरे ग्राहकों को सैंडविच देने के बाद उसे देगा।

आरोपी सुनील इसी बात पर नाराज हो गया। उसने कहा कि क्या वह उसे नहीं पहचानता है, और यह कहकर गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने ठेले पर रखा सामान भी फेंक दिया।

फरियादी ने इसके बाद थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। इधर, सुनील भालसे की शिकायत पर दीपक पांडे और बबली दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने आरोप लगाया है कि बिना वजह दुकानदार और उसके कारीगर ने उसके साथ मारपीट की है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img